1 |
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन एवं सहभागिता। |
2 |
प्रत्येक वर्ष जनवरी तथा सितम्बर में कृषिगत समस्याओं पर विचार–विमर्श एवं शोध कार्यक्रमों को अन्तिम रूप देने हेतु वैज्ञानिकों की बैठक आयोजित कराना। |
3 |
प्रदेश के गन्ना विकास विभाग, चीनी मिल प्रतिनिधि, गन्ना कृषकों को नवीनतम् तकनीकी हस्तान्तरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना। |
4 |
चीनी मिल/कृषक प्रक्षेत्रों पर गन्ना उत्पादन तकनीकी से सम्बन्धित प्रदर्शन कराना। |
5 |
गन्ना शोध संस्थान केन्द्रों एवं चीनी मिल क्षेत्रों में किसान मेला/प्रदर्शनी/गोष्ठियों का आयोजन कराना। |
6 |
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किसान मेला/गोष्ठियों के अवसर पर विभागीय स्टाल लगाकर नवीनतम् गन्ना उत्पादन तकनीकी हस्तान्तरण करना। |
7 |
आकाशवाणी/दूरदर्शन के माध्यम से विषयगत समसामयिक कृषि गन्ना उत्पादन तकनीकी से सम्बन्धित वार्ताएं रिकॉर्डिंग कराना एवं फोन इन कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं का निदान करना । |
8 |
गन्ना उत्पादन सम्बन्धी साहित्य, प्रशिक्षण पुस्तिका, पत्रिका, बुलेटिन, पम्फलेट, लीफलेट को तैयार कर तकनीकी हस्तान्तरण करना । |
9 |
आवश्यकतानुसार सर्वेक्षण करना। |